फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी कचहरी की बालकनी से वादकारी ने लगाई छलांग, गंभीर

Thu, 01 Sep 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दीवानी कचहरी के परिवार न्यायालय में तारीख पर आए पति ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे अधिवक्ता, पत्नी व ससुर के सामने बालकनी से कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। घायल व्यक्ति का नाम प्रदीप कुमार (30) है। वह कोतवाली बांसी के ग्राम गोनहा ताल का निवासी है। गंभीर रूप से घायल वादकारी को एडीजे प्रथम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

घायल वादकारी के अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि परिवार न्यायालय में पत्नी उर्मिला (26) से हर्जाना-खर्च का पिछले दो वर्षों से मुकदमा चल रहा था। प्रदीप ने पत्नी की विदाई के लिए भी अदालत में दावा कर रखा था। चार अगस्त को न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने पति को आदेश दिया था कि ससुराल जाकर पत्नी को विदा कराए।
अगली तारीख को प्रगति जानने के लिए न्यायाधीश ने पति से पूछा तो साथ आए कोतवाली बांसी के ग्राम बेलभनवा निवासी ससुर मंगरू ने कहा कि पत्नी को विदा कराने के बजाय वह केवल बेटे कृष्णा (3) को ले जाने के लिए दबाव बना रहे थे। पत्नी को साथ ले जाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

जिरह समाप्त होने के बाद अदालत ने दोबारा ससुराल जाने का आदेश देते हुए 30 सितंबर तारीख लगा दिया। दोनों पक्ष बाहर निकल कर सुलह समझौते की बात करने लगे, इसी बीच फिर से बच्चे को ले जाने की बात पर बहस शुरू हो गई कि एकाएक पति ने छलांग लगा दिया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं वहीं पत्नी घायलावस्था में पति की की सेवा में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें