फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्यानीकरण मामले की जांच करेगी सीबीआई

Wed, 15 Jun 2016 11:58 PM IST
Siddharth Nagar 
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जिला पंचायत द्वारा पूर्व में कराए गए औद्यानीकरण  के मामले की जांच सीबीआई करेगी। इस संदर्भ में 10 जून को जिला पंचायत को सीबीआई ने पत्र भेजकर न केवल औद्यानीकरण मामले की जानकारी मांगी  है, बल्कि तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष जनक नंदिनी चौरसिया सहित उस कार्यकाल के अन्य अधिकारियों के संपर्क सूत्र भी मांगा है। सीबीआई के इस पत्र से जिला पंचायत में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


 वर्ष 2008-09 में जिला पंचायत द्वारा औद्यानीकरण  के तहत वृहद पैमाने पर पौधरोपड़ कराया गया था। इसमें भारी घपले की शिकायत हुई थी। इस मामले में आरोपों के घेरे में जिला पंचायत के तत्कालीन अध्यक्ष, सीडीओ और अपर मुख्य अधिकारी हैं। सीबीआई ने इन सभी का पूरा विवरण तलब किया गया है। हालांकि जिला पंचायत प्रशासन का  कहना है कि सीबीआई का पत्र तो जरूर आया है, मगर मामला उनके विभाग का नहीं है। 

 सूत्रों के मुताबिक इस मामले में सीबीआई ने तत्कालीन अध्यक्ष जनकनंदिनी चौरसिया, मुख्य विकास अधिकारी ताहिर इकबाल, अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार सिंह व अवर अभियंता राजबल्लभ सिंह के बारे में जानकारी मांगी है। जिला पंचायत से उनके कार्यकाल में कराए गए कार्य के ब्योरे के अलावा उनके संपर्क नंबर सहित अन्य विवरण देने को कहा गया है। माना जा रहा है कि रिकार्डों के आधार पर सीबीआई संबंधित लोगों को तलब कर शीघ्र ही पूछताछ करेगी।  बुधवार को सीबीआई के पत्र का जवाब भेजने में जिला पंचायत के जिम्मेदार जुटे रहे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी रमेश कुमार सिंह ने सीबीआई का पत्र मिलने की पुष्टि की। लेकिन कहा कि  इससे हमारा कोई सीधा ताल्लुक नहीं है। काम उद्यान विभाग के अंतर्गत हुआ है। सीबीआई ने जो जानकारी मांगी है, उसे भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


सीबीआई कर रही उद्यान विभाग में गड़बड़ी की जांच ः उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी की जांच पहले से ही सीबीआई के हवाले है। इस बारे में कई बार सीबीआई की टीम जिले में आ चुकी है। अब जिला पंचायत से जुड़े एक अन्य मामले में सीबीआई का पत्र पहुंचने से विभाग में बेचैनी बढ़ गई। मामला सीबीआई जांच से जुड़े होने के कारण विभागीय अधिकारी इस मामले में पूरी तरह चुप्पी साधे  हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें