फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की पिटाई से नाराज महिला ने लगाई आग

Wed, 15 Jun 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती आग से झुलसी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खाना देने में देरी होने पर पति ने बुधवार को पत्नी को पीट दिया। पिटाई से क्षुब्ध होकर महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण घर की ओर दौड़।
विज्ञापन


पति ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन इसमें वह भी झुलस गया। बाद में परिवारीजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए हैं। घटना अकबरपुर थाना अंतर्गत फूलपुर गांव की है।

गांव निवासी जितेंद्र (27) पुत्र लल्लन ने बुधवार को अपनी पत्नी रंजना (25) से खाना मांगा। पत्नी को कुछ देर हुई, तो इससे जितेंद्र भड़क गया। उसने गुस्से में पत्नी की पिटाई कर दी। परिवारीजनों ने वहां पहुंचकर दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


पति को खाना देने के बाद गुस्से में रंजना अपने कमरे में चली गई और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपटों से घिरी रंजना को देखकर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।

जितेंद्र ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक रंजना गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुकी थी। आग बुझाने में जितेंद्र भी झुलस गया। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रंजना की हालत गंभीर है।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला व उसके पति से आवश्यक पूछताछ की। एसओ महेंद्र कुमार ने बताया कि जानकारी होने पर महिला से जानकारी हासिल की गई। उसने स्वयं ही आग लगाई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें