फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ने घर से भागकर की शादी, वीडियो वायरल

Mon, 18 Jun 2018 11:25 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
marrige - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
शोहरतगढ़। घर से भागकर अपनी पसंद के लड़के से शादी करने का एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में लड़की अपना नाम बताने के साथ ही खुद को बालिग बता रही है। साथ ही वह कह रही है कि घर वाले उसके ऊपर शादी का दबाव बना रहे थे। इस वजह से वह घर से भाग गई और अपनी पसंद के लड़के से शादी कर ली।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में लड़की ने अपने घर वालों से कहा है कि वे परेशान न हों। मामला शोहरतगढ़ थाना के एक गांव का है। लड़की के पिता ने 11 जून को शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक लड़के पर अपनी बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर में उन्होंने लड़के पर उनके भाई की बेटी को भी भगा ले जाने का आरोप लगाया था। लड़की के पिता ने तहरीर में लिखा था कि उसकी बेटी व भाई की बेटी अपने साथ 60 हजार रुपये व जेवरात लेकर गई हैं। इन लड़कियों में एक लड़की शादीशुदा है। उसका गवना अभी नहीं हुआ है।

इस संबंध में एसओ राधेश्याम राय ने वायरल वीडियो के संबंध में कुछ भी कहने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें