फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता के साथ मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद। दहेज में टैंपो की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ तीन दिन तक मारपीट की और बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। मायके पक्ष ने ससुराल पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद विवाहिता को मुक्त करा घायल अवस्था में कोतवाली पहुंच आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

जेवर के गांव खाजपुर निवासी वीर सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी मुनेश की शादी एक वर्ष पूर्व सिकंदराबाद के मोहल्ला खत्रीबाड़ा निवासी के साथ की है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग के साथ बाइक या थ्री व्हीलर की मांग कर उसकी बेटी को प्रताड़ित करते हैं। बेहरमी से मारपीट की सूचना पर उसे अपने साथ ले गए। गत 29 अप्रैल को ससुराल पक्ष के लोग मायके पहुंचे और अपनी गलती मानते हुए विवाहिता को प्रताड़ित न करने का आश्वासन देकर अपने साथ ले गए, लेकिन कुछ दिन बाद भी आरोपियों ने फिर से मुनेश को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने बेटी से जमकर मारपीट की और कमरे में बंधक बनाकर रखा। सोमवार की रात किसी तरह मुनेश ने परिजनों को सूचना दी। सुबह परिजन ग्रामीणों के साथ ससुराल पहुंचे और विवाहिता को मुक्त कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया की पीड़िता की तरफ से तहरीर मिल गई है। घायल विवाहिता को उपचार के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें