फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 पेटी नेपाली शराब बरामद, तीन महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
बढ़नी एसएसबी की गिरफ्त में नेपाली शराब के साथ आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बढ़नी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे के वार्ड छह में स्थित पोखरे के पास से एसएसबी व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को छापेमारी कर 52 पेटी नेपाली शराब बरामद किया है। बरामद शराब को आबकारी विभाग ने जब्त कर पकड़ी गईं चार महिला तस्करों पर आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएसबी बीओपी बढ़नी के सहायक सेनानायक गौरव कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ महिला तस्कर नेपाल सीमा पार कर बढ़नी कस्बे के वार्ड 6 में तस्करी का शराब रखने के लिए ले जा रही हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसएसबी जवान कस्बे के पश्चिमी पोखरे के पास पहुंचे तो देखा कि कुछ महिलाएं बॉर्डर पार कर कस्बे की तरफ आती दिखीं। जवानों को देख कर वह भागने लगी। जवानों ने दौड़ाकर तीन महिलाओं को पकड़ लिया और अन्य चार महिलाएं भागने में सफल रही। पकड़ी गई संगीता गौड़ निवासी छतहरा शोहरतगढ़, दुलारमती, विफना निवासी तेतरी बाजार के रूप में की गई। तलाशी के दौरान सभी के पास से तीन-तीन पेटी नेपाली शराब बरामद किया गया। साथ ही भागने वाली महिलाओं द्वारा फेंका गया 12 बेटी पेटी नेपाली शराब बरामद हुआ। पकड़ी गई महिलाओं द्वारा पूछताछ करने पर मिली जानकारी के आधार पर आबकारी विभाग शोहरतगढ़ की टीम के साथ वार्ड 6 निवासी देवकी चौधरी के घर में छापेमारी कर 31 पेटी शराब बरामद किया गया साथ ही देवकी चौधरी को भी हिरासत में लिया। पकड़ी गई महिला तस्करों ने बताया कि यह सभी शराब सुशील और अशोक नाम के व्यक्तिओं का है जो इटवा, नौगढ़ सहित पड़ोसी जनपद बलरामपुर में ट्रेन बस आदि से ले जाता है। एसएसबी तथा आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कुल 52 पेटी नेपाली शराब बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गई। पकड़ी गई महिलाओं को आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आबकारी निरीक्षक शोहरतगढ़ अजय सिंह को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें