फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट तो लगाया था, बांधा नहीं, हादसे में चली गई जान

Thu, 13 Dec 2018 10:35 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
death
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-बढनी मार्ग पर स्थित परसोहिया गांव के साधन सहकारी समिति के पास बाइक से जा रहे सेवानिवृत्त लेखपाल को एसएसबी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक ने हेलमेट पहने हुए था, लेकिन उसे बांधा नहीं था(क्लिप नहीं लगाई थी)। इस कारण हादसे के बाद हेलमेट निकल गया।
विज्ञापन


लेखपाल के पद से सेवानिवृत्त बोहली गांव निवासी रविंद्र श्रीवास्तव (65) गुरुवार की शाम जिला मुख्यालय से बाइक द्वारा घर जा रहे थे। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसोहिया गांव के सघन सहकारी समिति के पास पीछे से आ रहे एसएसबी के वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सुनील सिंह, एसओ रणधीर कुमार मिश्रा ने पहुंचे और शव को थाने लाए। सूचना पर मृतक के परिजन भी थाने पर पहुंचे। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की सूचना पर एसडीएम अनिल प्रसाद, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार, सदर कानूनगो मिठाईलाल प्रजापति, लेखपाल उमेश श्रीवास्तव, तिलकधारी सिंह, रामकुमार तिवारी, हियुवा जिला महामंत्री अजय सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष, वीरेंद्र तिवारी भी थाने पहुंचे। सीओ सुनील सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एसएसबी के वाहन की चपेट में आने से लेखपाल हादसे का शिकार हुए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें