बर्डपुर। मोहाना क्षेत्र के बर्डपुर मोहाना मार्ग पर कस्बे से करीब पांच सौ मीटर दूर पकडीहवा गांव को जाने वाले मार्ग पर शनिवार रात बदमाशों ने एक व्यापारी से चाकू की नोंक पर 10 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। विरोध पर बुरी तरह मारा पीटा। सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी।
बर्डपुर नं. 9 के टोला कलवारी निवासी इश्तियाक अहमद बर्डपुर कस्बे में कपड़े की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह शाम को दुकान बंद करके घर जा रहे थे। अभी वह उंजी पेट्रोल पंप के सामने पकड़ीहवा गांव की ओर जाने वाली मार्ग पर पहुंचे थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन लोग आए और ओवरटेक करते हुए ठोकर मार दी। इससे इश्तियाक सड़क किनारे खेत में जा गिरे। बदमाश मौके पर पहुंचते ही इश्तियाक को बुरी तरह मारने पीटने लगे और चाकू की बल पर 10 रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी। प्रभारी एसओ रामभवन पासवान आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी है। हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।