फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट बुक कर 60 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन

विज्ञापन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। थाना क्षेत्र के टड़वा निवासी मोहम्मद उस्मान को जालसाजों ने टिकट बुकिंग के जरिए 60 हजार रुपये का चूना लगा दिया। बुधवार को पासबुक में वह इंट्री कराने जाने पहुंचा तो पीड़ित को मामले की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत की है।
टड़वा निवासी मोहम्मद उस्मान का खाता बेंवा स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में है। बुधवार को अपना पासबुक लेकर जब वह बैंक में इंट्री कराने पहुंचा तो पता चला कि 2 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच उसके खाते से रेलवे टिकट बुकिंग के जरिए 60 हजार रुपये उड़ा लिए गए हैं। अहम बात है कि इस बुकिंग के दौरान न तो उसके मोबाइल पर ओटीपी आया और न ही खाते से रकम निकासी संबंधी मैसेज ही पहुंचा। इसकी शिकायत मोहम्मद उस्मान ने शाखा प्रबंधक से कर मामले की छानबीन किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शाखा प्रबंधक मनीष सिंह ने बताया कि ऐसा होना नहीं चाहिए। रकम कटने पर ओटीपी अथवा मैसेज जरूर जाना चाहिए। इसके लिए साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज करानी होगी। फिलहाल अकाउंट को होल्ड कर दिया गया है। इस संबंध में एसओ आरबी सिंह ने बताया कि घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें