बुढ़ऊ गांव के रामजानकी मंदिर से हुई मूर्तियों की चोरी।
- फोटो : अमर उजाला
इटवा(सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ गांव में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में स्थापित राधा-कृष्ण व हनुमान जी की अष्टधातु की मूर्ति मंगलवार रात चोरी हो गई। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होने पर पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। इससे पहले भी दो वर्ष पूर्व यह घटना हो चुकी है।
श्रीराम जानकी मंदिर में करीब साठ साल से रामदास मंदिर में पूजा व उसकी देखरेख करते हैं। मंगलवार की रात पूजा व आरती करने के बाद खाना खाकर वे मंदिर परिसर में बने कमरे मेें सोने चले गए। देर रात चोर मंदिर का ताला तोड़कर तीनों मूर्तियों को चुरा ले गए। सुबह जब पुजारी उठे तो मंदिर को ताला टूटा था, अंदर जाकर देखा तो तीनों मूर्ति अपने स्थान से गायब थी। जानकारी के बाद पुलिस को सूचना दी गई। एसओ हरिनरायन दीक्षित ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छानबीन की जा रहा है।