सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने चार गोवंशीय पशुओं के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों में तीन बलरामपुर जिले के निवासी हैं।मुखबिर की सूचना पर चार गोवंशीय पशुओं को वध के लिए ले जाए जाने की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर बलरामपुर सीमा के पास से घेरेबंदी कर पिंटू निवासी बिजौरा थाना त्रिलोकपुर, राजेंद्र निवासी कुड़वा थाना गैसड़ी, रिजवान निवासी थाना गैसड़ी व बहराइची निवासी महाधनी थाना उतरौला जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चार गोवंशीय पशु बरामद किए। बरामद पशुओं को कब्जे में लेकर पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।