फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गेट से 11वीं की छात्रा अगवा

Fri, 09 Nov 2018 10:41 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
crime - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
बांसी।कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विद्यालय गई 11वीं की छात्रा को गेट से ही बाइक सवार युवकों द्वारा अगवा कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। अगवा  छात्रा की छोटी बहन की सूचना पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना बीते मंगलवार की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने बुधवार देर रात केस दर्ज कर लिया और मामले की छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव निवासी एक लड़की क्षेत्र के ही एक विद्यालय में पढ़ती है। उसके साथ उसकी छोटी बहन भी पढ़ती है। पुलिस को तहरीर देकर छात्रा के भाई ने कहा है कि मंगलवार को उसकी दोनों बहनें विद्यालय गई थी। उसकी  छोटी बहन घर से स्कूल बस पर बैठकर स्कूल गेट तक पहुंची कि जहां पहले से मौजूद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व उसका एक अन्य साथी विद्यालय के गेट पर बाइक लेकर खड़े थे। इसके बाद लड़की को जबरिया पकड़ कर बाइक पर बैठा लिया। यह देखकर छोटी बहन ने घटना की सूचना  प्रधानाचार्य और  परिजनों को दी।  कोतवाल रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें