बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना पुलिस ने गुरुवार रात ननदी-भौजी के पास से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से पांच हजार रुपये और मोबाइल बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया।
गिरफ्तार आरोपियों में परविंद, अनिल, दिलशाद और अमित जायसवाल का नाम शामिल है। यह सभी गंभीरपुर थाने के लखीमपुर गांव के निवासी हैं। सीओ सदर मो. अकमल खां के मुताबिक यह चारो पेशेवर बदमाश हैं। बुधवार की रात करीब आठ बजे लालगंज बाजार निवासी इफ्तेखार उर्फ मुन्नू किसी काम से श्रीरामगंज बाजार जा रहे थे। आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित ननदी-भौजी के पास जैसे ही पहुंचे कि वहां मौजूद दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने इफ्तेखार को पकड़ लिया। उसे मारपीटकर घायल कर जेब से सात हजार रुपये और मोबाइल छीनकर भागने लगे। इस दौरान इफ्तेखार ने परविंद को पकड़ लिया जबकि अन्य फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर यूपी 100 की पुलिस पहुंच गई और परविंद को पकड़कर थाने लाई। इफ्तेखार की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस परविंद की निशानदेही पर अन्य आरोपियों के घर दबिश देकर इन्हें गिरफ्तार कर ली। तलाशी के दौरान इनके पास से 5220 रुपये और मोबाइल बरामद हुई। बदमाशों का चालान कर दिया गया।
चार बदमाश गिरफ्तार, लूट का रुपया बरामद