पथरा। क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द गांव के पास बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर बरात लेकर जा रही एक कार अनियंत्रितत होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसे में नौ लोग लोग घायल हो गए। जिन्हें परिजनों ने दूसरी गाड़ी से बांसी पीएचसी पहुंचाया। पांच की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना सोमवार दोपहर एक बजे की है।
सोमवार दोपहर कोतवाली बांसी के अक्सरा माफी गांव निवासी अब्दुल गफूर के घर मोहम्मद आरिफ की शादी थी। जिसकी बरात बस्ती जनपद के सोनहा क्षेत्र के असनहरा पुलिस चौकी के मोहम्मद नगर जा रही थी। बांसी डुमरियागंज मुख्य मार्ग पर स्थित कम्हरिया खुर्द के सामने कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे शीशम के पेड़ से टकराकर खाई में जाकर पलट गई। हादसे में घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गाड़ी में चालक महबूद के अलावा सवार अब्दुल मुईद (12) उबैदुल्लाह (15), कलीम (15), मो. नसीम (15) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं वसीउल्लाह (13), अब्दुल सत्तार (15) हजरत अली (16) व अमीरूल्लाह का इलाज बांसी में ही चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक इलाज जारी है।