फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक के किनारे घायल मिला बुजुर्ग, अस्पताल में मौत

Wed, 31 Oct 2018 10:21 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
death
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पर के किनारे घायल अवस्था में एक 70 वर्षीय वृद्ध मिला। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस शव के शिनाख्त मेें जुटी है, लेकिन देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की भोर में पटरी के किनारे घायल अवस्था में एक वृद्ध मिला। उसके सिर में गहरे जख्म के निशान थे और खून बह रहा था। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां करीब दो घंटे इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। सिर पर मिले जख्म के निशान से यह प्रतीत हो रहा है कि वृद्ध ट्रेन से गिरकर घायल हुआ होगा। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध कुर्ता और आसमानी कलर का गमछा पहना हुआ था। इस संबंध में एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें