फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
देवरिया। शहर के सीसी रोड में मंगलवार की रात स्कूटी से जा रहे युवक का मोबाइल छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। सूचना के बाद पहुंची डायल-100 की पुलिस ने छानबीन की। लेकिन, बदमाशों का पता नहीं चल सका। पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी प्रत्युष जायसवाल पुत्र वीरेंद्र जायसवाल मंगलवार की रात को स्कूटी से कहीं गया था। रात साढ़े नौ बजे के करीब वह सीसी रोड के रास्ते घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी का फोन आ गया। वह स्कूटी चलाते समय मोबाइल पर बात करने लगा। पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और प्रत्युष का मोबाइल छीनकर भागने लगे। प्रत्युष के चिल्लाने पर कुछ लोग जुटे, लेकिन तब तक बदमाश भाग गए थे। प्रत्युष ने मामले की जानकारी डायल-100 पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। बदमाशों की तलाश में पुलिस को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें