फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशु का वध करने वाले दो गिरफ्तार, तीन फरार

Mon, 13 Aug 2018 11:51 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस ने दो दिन पूर्व क्षेत्र के नंदपुर गांव में प्रतिबंधित पशु का वध करने के आरोप में सोमवार सुबह बर्डपुर के कस्बे से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले के तीन अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी इस प्रकार के अपराध में पहले भी कर चुके हैं। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसओ मोहाना आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र के नंदपुर- रामभारी गांव के सिवान में प्रतिबंधित पशु के वध किए जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर वहां मिले मांस के अवशेष को जांच के लिए भेजा गया था और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि प्रतिबंधित पशु का वध करने वाले तीन लोग बर्डपुर कस्बे के पास खड़े हैं और वारदात को अंजाम देने वाले हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए बताए स्थान पर पहुंचकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान लोकी उर्फ हफीजुल्ला निवासी युसूफपुर थाना मोहाना, सफीक निवासी मोहम्मद नगर थाना सदर के रूप में हुई। इस मामले में तीन अन्य लोग भी शामिल हैं। सभी को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें