फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : 17 आयु वर्ग ने 19 आयु वर्ग को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालय की क्रिकेट प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में 19 आयु वर्ग व 17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच में 10 ओवर का मैच खेला गया। इसमें 17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने तीन विकेट से मैच को जीत लिया। चयन प्रतियोगिता में 67 प्रतिभागिओं ने भाग लिया।
बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बोर्डपुर के तत्वाधान में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता हुई। इसका उद्घाटन प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 67 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। वर्गों के अनुसार प्रतिभागियों का चयन ट्रायल के द्वारा चयन किया गया। 19 आयु वर्ग और 17 आयु वर्ग के बीच मैच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 19 आयु वर्ग ने 53 रन बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे 17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य काे हासिल कर लिया। इससे 17 आयु वर्ग ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। समापन समारोह में जीआईसी के प्रधानाचार्य दयाशंकर यादव ने बच्चों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान तेज बहादुर चौधरी, शेषनारायण पांडेय, जयराम यादव, बृजेश द्विवेदी, शिवकरण, विपिन मणि त्रिपाठी, विवेक मणि त्रिपाठी, स्पर्श वर्मा, लव सिंह, रत्नेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें