फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बिजली निगम में निविदा एवं संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर नौगढ़ उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने निविदा एवं संविदा कर्मियों का मानदेय बढ़ाने एवं आउटसोर्स कर्मचारी तथा परिजन को फोटो सहित ई-पहचान पत्र जारी करने समेत सात मांगें पूरी करने की मांग की।
उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन निविदा एवं संविदा कर्मचारी संघ के धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष व्यासजी चतुर्वेदी ने कहा कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन के ठेकेदारों की ओर से सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराने से प्रति वर्ष पांच सौ से अधिक निविदा एवं संविदा बिजली कर्मियों की मौत हो जाती है। पॉवर कार्पोरेशन की गलत प्रणाली का दंश संविदा एवं निविदा कर्मी भुगत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आउटसोर्स कर्मियों का खंड के समस्त अधिकारी की ओर से प्रमाणित परिचय पत्र, अनुबंध की शर्तों के अनुसार सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, सभी कर्मियों के भविष्य निधि खाते की केवाईसी कराने की मांग की। धरना के बाद दिए गए सात बिंदुओं संबंधी ज्ञापन में मीटर रीडर का टारगेट बिल बेस हटाने, मीटर रीडर की वेतन व्यवस्था स्थायी करने और उनसे उगाही, शोषण एवं उत्पीड़न रोकने समेत अन्य समस्याओं के निदान की मांग की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अगनूंराम, गोपाल मिश्र, मो. इसहाक, राधेश्याम पांडेय, मो. लतीफ, बद्री अग्रहरि, श्रवण कुमार पांडेय, अरविंद कुमार व वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें