फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘30 तक पूरी करें फर्जी शिक्षकों के केस की विवेचना’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘30 तक पूरी करें फर्जी शिक्षकों के केस की विवेचना’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस सभागार में बृहस्पतिवार को एएसपी की अध्यक्षता में फर्जी शिक्षकों की भर्ती से जुड़े विवेचकों की बैठक हुई। इसमें मामलों की समीक्षा की गई और 30 सितंबर तक जांच पूरी करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
एएसपी सुरेशचंद रावत ने कहा कि फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी हासिल करने वाले 103 प्रकरण हैं। इसमें 70 मामलों में विवेचना पूरी करके चार्जशीट न्यायालय को भेजी जा चुकी है। 33 मामले में अभी भी विवेचना पूरी नहीं हुई। इसमें थानावार विवेचकों से इस संबंध में जानकारी ली गई है। साथ ही 30 सितंबर तक मामले की विवेचना पूरी करके कार्रवाई करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न की जाए। कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी से बर्खास्त शिक्षकों से वेतन वसूली के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर नोटिस के बाद भी धन राजकीय कोष में नहीं जमा करते हैं तो उनके खिलाफ सरकारी धन के गबन का मामला दर्ज किया जाएगा। बैठक में सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव और सभी विवेचक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें