दो मोटरसाइकिलों में टक्कर, दो लोग जख्मी
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के खुनुवां बाईपास महदेवा चौराहा के पास रविवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। एक ही हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
क्षेत्र के नरौड़ा के पास बभनी गांव का निवासी कुंवर सिंह (24) घर से बाइक से रविवार को शोहरतगढ़ किसी कार्य गए थे। देर शाम को घर लौट रहे थे। जैसे ही खुनुवां बाईपास पर महदेवा चौराहा के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित हो गए और खुनुवां कि तरफ से आ रहे चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनिया निवासी चंदा पांडेय की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
कुंवर सिंह और चंदा पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग तत्काल प्राइवेट वाहन से शोहरतगढ़ सीएचसी पहुंचाया। कुंवर सिंह की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे के संबंध कोई जानकारी नहीं है।