फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतभारी मंदिर से प्रशासन ने हटवाया कब्जा

विज्ञापन
भारतभारी मंदिर से कब्जा हटवाने पंहुचे एसडीएम राजेंद्र व सीओ महेंद्र सिंह देव। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फोटो-69
विज्ञापन

भारतभारी मंदिर से प्रशासन ने हटवाया कब्जा
विवाद का जब तक हल नहीं होता, मंदिर पर प्रशासन का आधिपत्य रहेगा : एसडीएम
कांप्लेक्स खाली कराकर प्रशासन ने लगाया ताला
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। सोमवार को एसडीएम राजेंद्र प्रसाद व सीओ महेंद्र सिंह देव मंदिर भारत भारी मंदिर पहुंचकर वहां का कब्जा हटवाया। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद व सीओ महेंद्र सिंह देव पुलिस फोर्स के साथ भारत भारी स्थित प्राचीन मंदिर पहुंचे जहां मौजूद व्यक्तियों से उन्होंने पूछताछ की व मंदिर के बगल बने आवासीय कांप्लेक्स में कुछ लोगों से मंदिर खाली करने को कहा। उन दोनों के वहां से अपने सामान लेकर चले जाने पर कांप्लेक्स में प्रशासन ने अपना ताला लगा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मंदिर से संबंधित विवाद का जब तक कोई निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक मंदिर पर प्रशासन का आधिपत्य रहेगा। प्रशासन द्वारा ही मेले का भी आयोजन किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति खुद को मंदिर पर अपना आधिपत्य जताने का कोशिश या प्रयास करते मेले में या कहीं भी दिखे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। बता दें कि रविवार को डीएम दीपक मीणा व एसपी विजय ढुल भारतभारी स्थित प्राचीन शिव मंदिर का निरीक्षण किया था जहां उन्होंने मंदिर से संबंधित विवादित व्यक्तियों को मंदिर व उसके परिसर से दूर रखने के साथ ही कब्जा हटवाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें