फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा अलीगढ़वा बार्डर क्षेत्र मार्ग पर वाहनों की जांच करती एसएसबी और पुलिस की टीम। संव? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चला चेकिंग अभियान
विज्ञापन

कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा अलीगढ़वा बॉर्डर क्षेत्र मार्ग पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्धों से पूछताछ की।
विज्ञापन

सीमा पर सुरक्षा को लेकर इंस्पेक्टर शाम सिंह की अगुवाई में चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी बढ़ रही है। युवा इसके आगोश में फंसते जा रहे हैं। तस्कर नेपाल में नशीली दवाओं का खपत कर युवाओं के सेहत में जहर घोलने का कार्य कर रहे हैं। मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जवान तत्पर हैं। गुप्तचर विभाग अपना कार्य कर रहा है। क्षेत्र के अन्य मार्गों पर चलने वालों का औचक निरीक्षण कर तस्करी में लिप्त लोगों की पहचान कर कार्रवाई में मदद मिल जाती है। चेकिंग अभियान में एसआई दिलीप यादव, रामकरन निषाद, महेश प्रसाद, अभिषेक यादव, शिवपूजन, शालनी, अजय कुमार आदि जवान शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें