फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, वाराणसी में भी की थी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, वाराणसी में भी की थी वारदात
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। छिनैती करने वाले गिरोह के सदस्य को एसओजी और सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को नगर के हाइडिल तिराहे से दबोच लिया। उसके कब्जे से नकदी और बाइक बरामद की गई। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाश ने ही नगर में महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। गिरोह बनाकर लूट, छिनैती सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। वाराणसी पुलिस ने चोरी के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। कुछ माह पूर्व वह छूटकर आया था और फिर उसी काम में लग गया है।
पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि नगर कुछ दिन पूर्व हुई महिला से चेन स्नेचिंग के मामले का पर्दाफाश करने के लिए एसओजी और सदर पुलिस की टीम को लगाया गया था। सोमवार सुबह एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का सरगना शहर में आने वाला है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम अलर्ट हो गई और हाइडिल तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक संदिग्ध आ गया। पुलिस को चेकिंग करता हुआ देखकर बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश की पहचान गोविंद राजभर निवासी चिऊटहा थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर के रूप में की गई। तलाश में उसके कब्जे से 18400 रुपये नकदी और बाइक बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि महिला से लूटी गई चेन को बेचा था। उसी की रकम थी। बदमाश को पकड़ने वाली टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
इन जिलों में गिरोह बनाकर कर चुका है वारदात
पुलिस के मुताबिक, गोविंद राजभर चोरी, लूट और छिनैती की वारदात को अंजाम देता था। उसका गिरोह है। गिरफ्तारी के दौरान दो भाग गए, जिनका नाम प्रकाश में आया था। इस गिरोह की ओर से सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, देवरिया व वाराणसी में वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। कुछ माह पूर्व ही गोविंद वाराणसी जेल से छूट कर आया था।
विज्ञापन

गोरखपुर पुलिस के लिए बना रहा सिरदर्द
गोरखपुर में गोविंद ने चेन स्नेचिंग की कई वारदात को अंजाम दिया था। शहर उसका जाना पहचाना था। इस लिए वारदात को अंजाम देने के बाद भागने में भी कोई दिक्कत नहीं होती थी। बताया यह भी जाता है कि एक बार कैंट थाने की पुलिस से टकरा गया था, लेकिन भागने में सफल रहा। है। गोरखपुर पुलिस के लिए यह गिरोह सिरदर्द बना रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें