फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मनरेगा कार्यों में अनियमितता रोकने के लिए करें निरीक्षण’

विज्ञापन
लोहिया कला भवन में आयोजित विकास कार्यो की समीक्षा बैठक को संबोधित करते सीडीओ पुलकित गर्ग। विज्ञ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
‘मनरेगा कार्यों में अनियमितता रोकने के लिए करें निरीक्षण’
विज्ञापन

- लोहिया कला भवन सभागार में सीडीओ पुलकित गर्ग ने की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मनरेगा कार्यों में अनियमितता रोकने के लिए जनपद स्तरीय अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी ग्राम पंचायतों में हो रहे कार्यों का निरीक्षण करें। ये बातें सीडीओ पुलकित गर्ग ने लोहिया कला भवन सभागार में विकास विभाग कार्यों की समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन

सीडीओ पुलकित गर्ग ने मनरेगा श्रमिकों का आधार बेस पर मानदेय का भुगतान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन के माध्यम से मनरेगा से कराये जा रहे कार्यों की फोटो अपलोड करें। महिला मेट सेे अधिक से अधिक कार्य कराये। सभी श्रमिकों को 100 दिन का रोजगार अवश्य उपलब्ध कराएं। सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद के 75 तालाबों को सुंदरीकरण कराये जाने हेतु चिह्नित कर सूची उपलब्ध कराएं। पंचायत सचिवों को पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय तथा प्रधानमंत्री आवास के अपूर्ण भवनों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में पीडी सुरेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें