92 हजार रुपये के साथ पकड़ा गया
ककरहवा। एसएसबी 43वीं वाहिनी ककरहवा के जवानों ने मंगलवार को पिलर संख्या 36 के पास एक व्यक्ति को पकड़कर उसके पास से 92 हजार भारतीय रुपये बरामद किए। कोई कागजात नहीं दिखा पाने के कारण रकम को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया।
एसएसबी के जवान मंगलवार को चेकिंग कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति संदिग्ध हाल में नेपाल से भारत की सीमा में आ रहा था। सीमा पर गश्त कर रहे जवानों ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास 92 हजार रुपये बरामद हुए।
पकड़े गए व्यक्ति का नाम मजूमदार, निवासी कुजरवागी, थाना नाटाबडी, जिला नार्थ परगना, पश्चिम बंगाल है। वह नेपाल के बिथरी में रह रहा था।