पंचायत भवन में जुआ खेलने के आरोप में तीन गिरफ्तार
कठेला। स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार की देर रात ग्राम मदरहवा के पंचायत भवन से जुआ खेलने के आरोप में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया।
उनके पास से पुलिस ने ताश के पत्तों के साथ 12 सौ रुपये भी बरामद किए। पुलिस के अनुसार, आरोपित सदरे आलम, कलाम और श्यामफल गांव के पंचायत भवन में जुआ खेल रहे थे।
एसओ सौदागर राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। तीनों पर केस दर्ज किया गया है।