फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक से कुकर्म के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बालक से कुकर्म के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन

इटवा। एक गांव में बालक से कुकर्म के मामले में कोर्ट के आदेश पर इटवा पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि गांव का ही आरोपित 18 जुलाई की शाम को बकरी चरा रहा था। वहीं पर उसका आठ वर्षीय पुत्र खेल रहा था। आरोपित उसको चाकलेट देने के बहाने बगल स्थिति आंगनबाड़ी भवन में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे ने घर आकर आपबीती बताई। उसके बाद पीड़ित के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

कोई कार्रवाई न होने की दशा में पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए आरोपित पर इटवा थाने में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय का कहना है कि आरोपित पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाए रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें