सिद्धार्थनगर। शहर के रोडवेज बस स्टैंड व मेडिकल कॉलेज के परिसर में 15-15 बेड के दो अस्थायी रैन बसेरे नगर पालिका ने बनवाया है। रैन बसेरा के बनने से ठंड के दिन में यात्रियों को अब ठिठुरना नहीं पड़ेगा। ईओ विंध्याचल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में 15 बेड का व रोडवेज परिसर में 15 बेड का अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें से आठ बेड पुरुषों के लिए व आठ बेड महिलाओं के लिए बनाया गया है। ठंडक का शुरुआत होने से बेड कम लगाए गए हैं। जरूरत के अनुसार आगे बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
ठंड शुरू फिर भी अलाव की नहीं हुई व्यवस्था
सिद्धार्थनगर। ठंडक ने दस्तक दे दी है लेकिन नगर पालिका की तरफ से अभी तक कहीं भी अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों को कहना कि ठंड बढ़ेगी तो नगर पालिका परिषद की ओर से तत्काल व्यवस्था नहीं हो पाएगी। इससे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को रात में ठिठुरना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे देवेश, हरीराम, अनवर ने कहा कि रात में गलन बढ़ गई है। ऐसे में प्रमुख स्थानों पर अलाव का व्यवस्था करना चाहिए। द