- लोटन कोतवाली क्षेत्र के पनेरा गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। सदर तहसील क्षेत्र के पनेरा में खलिहान पर 30 वर्ष पहले बने मदरसे को प्रशासन के आदेश पर शनिवार को जेसीबी से कमेटी ने ढहा दिया। सीमावर्ती इलाके में अवैध रूप से बने मदरसे को गिराया जा रहा है। इसी क्रम में कार्रवाई जा रही है।
शासन से सरकारी जमीन पर बने मदरसे की रिपोर्ट मांगी गई। इसके तहत पनेरा का अल मदरसा अल अरबिया दारुल उलूम सल्फिया खलिहान की जमीन पर बना पाया गया। इसके कारण प्रशासन ने सूचना दी और कहा कि अगर स्वयं से ढहा देंगे तो कोई कार्रवाई नहीं होगी। मदरसे के प्रबंधक सफीक अहमद व कमेटी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि हम लोग स्वयं गिरा देंगे। कमेटी ने मदरसे में रखे सामान व शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को घर भेज कर स्वयं जेसीबी बुलाकर मदरसे को खड़ा होकर ध्वस्त करा दिया गया।
इस दौरान लेखपाल व पुलिस के हल्का दरोगा मौजूद रहे। कमेटी के लोगों ने कहा कि इस संबंध में सूचना कमेटी को दी गई थी। इसके तहत स्वयं कमेटी के लोगों ने जेसीबी से मदरसे को ढहा दिया।