फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने की बात पर भाइयों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ काटने की बात पर भाइयों में मारपीट
विज्ञापन

घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के रिउना गांव में रविवार को पेड़ काटने की बात पर दो भाइयों में मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्ष के लोग जख्मी हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के रिउना गांव निवासी मनीराम व राम संजीवन दोनों सगे भाई हैं। दोनों के मुताबिक जमीन का बंटवारा बहुत पहले हुआ था। मनीराम के घर के सामने बबूल के पेड़ के झुकने से आने जाने में परेशानी होती थी। उन्होंने पेड़ काटकर रास्ता साफ करना चाहा।
विज्ञापन

आरोप है कि जैसे ही उन्होंने पेड़ को काटना शुरू किया, इतने में उनके सगे भाई राम सजीवन उसे पेड़ काटने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों भाइयों में तकरार हो गई। मामला गाली गलौज के साथ मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में प्रथम पक्ष के मनीराम, सरिता एवं शकुंतला को चोट आई।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के राम सजीवन, कैलाश, कमला जख्मी हो गईं। मनीराम ने मामला बढ़ता देख डायल- 112 पर सूचना दे दी। पुलिस ने मामले को शांत किया और दोनों पक्षों को कुर्थिया चौकी पर पहुंचा दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी कुर्थिया अमित कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों के लोग चौकी पर आए थे, जो समझौता के लिए तैयार नहीं हुए। दोनों के ऊपर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें