फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सजदे में झुके सिर...अल्लाह से मांगी अमन की दुआ

Tue, 18 Jun 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जिले में हर्सोल्लास से मनाया गया बकरीद का पर्व
500 से अधिक स्थान पर अदा की गई ईद की नमाज
एक दूसरे को गले मिलकर दी बकरीद की बधाई

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। त्याग, बलिदान और भाईचारे को मजबूती प्रदान करने वाला ईद उल अजहा यानी बकरीद सोमवार को जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करके देश की खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। सुरक्षा के मद्देनजर हर जगह प्रर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। वहीं, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नगर सहित अन्य ईदगाह और मस्जिदों का भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लिया।
नगर के बेलसड ईदगाह और आजाद नगर मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। डीएम पवन अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने नगर सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लिया। प्रभारी एसओ अनूप मिश्र नगर सहित क्षेत्र का भ्रमण करके सुरक्षा का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

डुमरियागंज : सोमवार सुबह 7 व 8 बजे के बीच जामा मस्जिद, बैदौलागढ़, हल्लौर, जगजऊंवा, बसडीलिया, बयारा, शिकाहरा, तिलडि़य़ा, वासा, लटिया, भवानीगंज कादीराबाद, बिथरिया, टिकरिया, जगजऊवा, सिकाहरा सहित विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष नमाज अदा की। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया जो तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित, सीओ अखिलेश वर्मा, तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल, डुमरियागंज थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष आरके मिश्रा, भवानीगंज थानाध्यक्ष रामदेव, त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार आदि मौजूद रहे।
बांसी : ईदगाह पर नमाज अदा होने तक एसडीएम कुणाल, सीओ सतीश चंद्र पांडेय, कोतवाल बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी डटे रहे। नगर के साथ बेलौहा बाजार पचमोहनी, देवरी, हरैया, भिटिया, डिड़ई, करही, महोखवा, काजी रुधौली, पथरा, सिसई सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी परंपरागत तरीके से बकरीद मनाई गई।
शोहरतगढ़ : नगर पंचायत शोहरतगढ़ के ईदगाह व जामा मस्जिद में सोमवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। हजरत पैगंबर की याद में लोगों ने बकरे की कुर्बानी दी। मौलाना रजिउल्लाह ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद हजरत अल्लाह ने की राह पर चलते हुए कुर्बानी दी। उसी परंपरा का निर्वहन किया जाता है। इस दौरान सीओ दरवेश कुमार, थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-

धूमधाम से मनाई गई बकरीद

उसका बाजार। ईद उल अजहा का त्योहार सोमवार को कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों ईदगाहों में जुट नमाज अदा कर एक दूसरे को गले मिल मुबारक बाद दी। क्षेत्र के लोहिया नगर वार्ड, फुलवरिया, मदनपुर आदि प्रमुख ईदगाहों व मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ लगी रही। इसके बाद कुर्बानी दी गई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल ने सभी से गले मिलकर बकरीद पर्व की बधाई दी है। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। प्रमुख मस्जिदों व ईदगाहों पर पुलिस प्रशासन की टीमें मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें