फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ब्लाॅक प्रोग्राम मैनेजर पर अभद्रता का आरोप, जांच का आदेश

Sun, 17 Mar 2024 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्वास्थ्य समिति ने डीएम को एक पत्र के माध्यम से जोगिया सीएचसी पर तैनात संविदा कर्मी ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अनस अंसारी पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि इससे स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य समिति ने डीएम को पत्र के माध्यम से बताया कि प्रार्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया के अधीन संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर मधुबन में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में तैनात है। तैनाती से अब तक समय-समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया में तैनात संविदा बीपीएम ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अनस अंसारी की ओर से मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। इस कारण से विभाग में मेरी छवि को खराब और धूमिल किया जा रहा है। इसकी वजह से काफी आहत हूं।
विज्ञापन

पत्र की जानकारी हैं। डीएम ने संज्ञान में लेकर जांच का आदेश दिया है। टीम गठित करके मामले की जांच की जाएगी।
डीके चौधारी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें