फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घाटा दिखाकर बस किया बंद, ऑटो से कर रहे यात्रा

Sun, 17 Mar 2024 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील को जोड़ने वाले शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों गांवों के हजारों लोगों का आवागमन होता है। नजदीक होने के कारण इस क्षेत्र लोग इलाज से लेकर हर कार्य के लिए बलरामपुर ही जाते हैं। लेकिन पांच साल पहले चली परिवहन निगम की बस से यात्रियों को काफी सुविधा मिलती थी और अपनी यात्रा आसानी से करते थे।
विज्ञापन

विभाग ने घाटा दिखा कर रोडवेज बस का संचालन चार साल पहले बंद कर दिया। इससे लोगों को ऑटो से जान जोखिम में डाल यात्रा करना पड़ता है। वहीं, दोगुना से अधिक देना पड़ता है। लेकिन जिम्मेदार इससे अनजान हैं।

सिंगारजोत-बलरामपुर जिले के बाॅर्डर पर स्थित हैं। परिवहन निगम की बस बंद हो जाने के कारण लोगों को जिला मुख्यालय पर जाने व आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं 25 किलोमीटर डुमरियागंज मुख्यालय तक जाने के लिए बिजौरा, भंड़रिया, चिताही, मन्नीजोत व शाहपुर पांच स्थानों पर साधन बदलना पड़ता है। जहां समय अधिक लगने के साथ ही किराया भी 125 रुपये देना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल पहले विभाग द्वारा बस का संचालन घाटा दिखाकर बंद कर दिया गया। इससे लोगों को इस मार्ग से यात्रा करने में परेशानी बढ़ गई है।

-देवेंद्र कुमार पांडेय, निवासी गागापुर

इटवा या डुमरियागंज की यात्रा के लिए ऑटो के अलावा कोई अन्य साधन नहीं चलता है। जिससे ऑटो चालक मनमानी किराया वसूल करते है।

-संजय कुमार शुक्ल, निवासी सेमरा बनकसिया
शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर परिवहन निगम के बस का संचालन के लिए यात्री सर्वे कराया जाएगा। यात्री उपलब्धता होने पर बस संचालन के लिए प्रयास किया जाएगा।

विजय कुमार गंगवार, एआरएम सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें