फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में बोलीं हेमा मालिनी: सुरक्षा, समृद्धि और सुशासन की प्रतीक है योगी सरकार

Sat, 26 Feb 2022 05:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि अखिलेश के समय उद्योगपति यहां निवेश करने को तैयार नहीं होते थे। प्रदेश में भय, भूख और डर का माहौल था। योगी सरकार बनने का बाद परिस्थितियां बदली और सुरक्षा का माहौल बना, जिसके बाद प्रदेश में भरपूर निवेश हो रहा है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जिले में जनसभा करती भाजपा सांसद हेमा मालिनी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने योगी सरकार को सुरक्षा, समृद्धि और सुशासन का प्रतीक बताते हुए सपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के गुंडाराज में प्रदेश की छवि पूरी दुनियां में खराब हो गई थी, इसलिए भावी पीढ़ी की खुशहाली के लिए भाजपा को वोट करें।

विज्ञापन


इटवा विधानसभा क्षेत्र के तरहर में शनिवार को पार्टी प्रत्याशी और डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए हेमा मालिनी के निशाने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ही रहे। उन्होंने कहा कि अखिलेश के समय उद्योगपति यहां निवेश करने को तैयार नहीं होते थे। प्रदेश में भय, भूख और डर का माहौल था। योगी सरकार बनने का बाद परिस्थितियां बदली और सुरक्षा का माहौल बना, जिसके बाद प्रदेश में भरपूर निवेश हो रहा है। इस बार भी तीन सौ पार का नारा देते हुए उन्होंने जनता के बीच जोश भरने का काम किया और भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, गौरव मिश्र, सुजाता सिंह, प्रदीप कसौधन, ज्ञान सिंह, लवकुश शुक्ल, केशव सिंह, राजेंद्र दुबे, बलराम मिश्र आदि मौजूद रहे।

काला नमक चावल का जिक्र करना नहीं भूली

जनसभा के दौरान हेमा मालिनी ने अपनी अनोखी खुश्बू और स्वाद के लिए पूरी दुनियां में मशहूर सिद्धार्थनगर के काला नमक चावल का जिक्र करना नहीं भूलीं। उन्होंने कहा एक वर्ष पहले कपिलवस्तु महोत्सव में हिस्सा लेने लिए वह आई थी और यहां से काला नमक चावल ले गई थीं, जो उन्हें बहुत पसंद आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें