फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

बांसी। क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित बैदौली गांव के पास रविवार दोपहर बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नगर के राप्ती नगर वार्ड निवासी धर्मराज (30) बाइक से डुमरियागंज की ओर से घर आ रहे थे। वह बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित बैदौली गांव के पास पहुंचे थे कि बोलेरो की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में धर्मराम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद घायल युवक को बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलने के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में बांसी कोतवाल संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के परिवार की महिला की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें