फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागचौरी गांव के टोला केवटहिया के पास सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। मृत युवक चिल्हिया थाना क्षेत्र का निवासी था।
जानकारी के अनुसार, चिल्हिया थाना क्षेत्र के महादेव उदयराजगंज निवासी प्रदीप यादव (28) पुत्र महादेव बाइक से सोमवार को मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में कहीं गए थे। देर शाम को वह वापस घर लौट रहे थे। नागचौरी गांव के केवटहिया टोला के पास अचानक सामने से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक समेत प्रदीप को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उधर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इंस्पेक्टर मिश्रौलिया पंकज पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देने के बाद कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें