फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना खड़ंजा बनवाए 1.78 लाख के भुगतान का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना खड़ंजा बनवाए 1.78 लाख के भुगतान का आरोप
विज्ञापन

बर्डपुर। ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर चार के टोला निरंजनपुर में मिटटी व खड़ंजा कार्य के नाम पर 1.78 लाख रुपये का भुगतान हो जाने और मौके पर एक भी ईंट नहीं रखे जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जांचकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर चार के टोला निरंजनपुर में राज्य वित्त, 15 वां वित्त में आए धन के बंदरबांट का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीण पप्पू, सुनील, दिलीप और अनिल ने आरोप लगाया कि गांव में रामबृक्ष के घर से खलिहान तक मिट्टी व खड़ंजा कार्य पर 19 सितंबर 2020 को 88200 रुपये और इसी दिन 90195 रुपये सामग्री के नाम पर भुगतान किया गया। जबकि मौके पर एक भी ईंट नहीं रखी गई। उनका कहना है कि जिम्मेेदार बार-बार कहते रहे, लेकिन सड़क नहीं बनी।
विज्ञापन

वर्तमान में हल्की बारिश में भी इस मिट्टी सड़क पर ढलान होने के कारण लोग फिसलने से गिरकर चोटिल हो जाते हैं। उन्होंने इसकी जांच करा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने यहां परिवार रजिस्टर के प्रिंटिंग और बाइंडिंग के नाम पर फर्जी तरीके से 30 जुलाई 2020 को 37651 रुपये के भुगतान करने का आरोप लगाया। इसी ग्राम पंचायत के टोला लक्ष्मीपुर में पीडब्लूडी रोड से पश्चिम खेत तक खड़ंजा मरम्मत पर सामग्रियों पर 93240 हजार रुपये निकाले गए, जबकि मौके पर कोई मरम्मत नहीं हुई है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत बर्डपुर रामप्यारे ने कहा कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि बिना कार्य के भुगतान के मामले की जानकारी नहीं है। खड़ंजे की जांच करवाई जाएगी। अगर वहां पर कार्य नहीं मिला तो संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें