बाइक सवारों ने युवक को किया लहूलुहान
उसका बाजार। कस्बा के उस्का राजा रेलवे क्रासिंग के पास टक्कर लगने के विवाद में बाइक सवारों ने साइकिल सवाल की जमकर पिटाई कर दी। साइकिल सवार का सिर फटने से वह लहूलुहान हो गया। घटना रविवार की शाम की है।
कस्बा के शिवाजी नगर वार्ड निवासी संतोष (35) साइकिल से घर जा रहे थे। बाइक सवार तीन लोग विपरीत दिशा से आ रहे थे। उनकी साइकिल सवार से टक्कर हो गई। फिर कुछ कहासुनी हुई। इतने में बाइक सवारों ने संतोष को पीट दिया।
सूचना पर डायल-112 पुलिस पहुंची। पुलिस घायल युवक व पकड़े गए एक बाइक सवार को अपने साथ थाने ले गई। घायल का इलाज चल रहा है। इस संबंध में एसओ उसका सतीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।