फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीप की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर बैजनाथपुर मोड़ के पास जीप की चपेट में बाइक आ गई। हादसे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के दलदला गांव निवासी शिवम विश्वकर्मा (26) पुत्र पन्नेलाल बुधवार को बाइक से निकले थे। बताया जा रहा है कि एनएच-233 पर स्थित ग्राम बैजनाथपुर के पास जीप की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना अध्यक्ष मोहाना जयप्रकाश दुबे ने बताया कि सूचना पाकर घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया था। बाइक और जीप को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बारे में मृत युवक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें