फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बड़े मंगलवार को लगा बाबा का जयकारा, पूजे गए बजरंगबली

Tue, 18 Jun 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार पर जिले के सभी हनुमान मंदिरों को सजाया गया। उसके बाद श्रद्धालुओं ने बाबा की जयकारा लगाकर पूजा अर्चना करके वरदान मांगा। जगह-जगह पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
पूरे दिन सुंदर कांड का पाठ, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण व भक्ति गानों से पूरा जिला भक्ति मय बना रहा। सुबह से ही मंदिरों में घंटा घड़ियाल बजने लगा। लोग बजरंग बली की पूजा करने के साथ मंदिर में ही बैठकर हनुमान चालीसा व सुंदर कांड का पुस्तक लेकर भगवान की स्तुति की। शहर के हनुमान मंदिर में भोर से ही भक्तों का ताता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया। कही लोगों ने भक्तों को शरबत भी पिलाए। जबकि शहर के नपा कार्यालय, डीएनएस मेडिकल स्टोर, हनुमान मंदिर, बेलहिया दुर्गा मंदिर, हुसैन गंज मोहल्ले में, उसका रोड के विभिन्न स्थानों पर, सिविल लाइन मोहल्ले सहित शहर के लगभग 25 स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान शैलेंद्र शुक्ला, शिवम शुक्ल, सोनू बालमिकि, डीएन शुक्ला, राहुल गुप्ता मौजूद रहे।

सुंदरकांड व भंडारा का आयोजन
उसका बाजार। कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए सुंदर कांड, भंडारा, पूजन-अर्चन, आरती कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कस्बा में तेतरी चौराहा पर समाजसेवी श्रीधर पांडेय की अगुवाई में सुंदर कांडपाठ, हनुमान चालीसा, आरती एवं भव्य भंडारा आयोजित किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र के मंदिरों पर महाबली हनुमानजी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा अर्चना की। संकट मोचन हनुमान के जयकारे से पूरा कार्यक्रम स्थल गुंजायमान हो उठा। क्षेत्र में स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर मोगलहा, रेहरा बाजार, उसका राजा आदि मंदिरों में लोग पूजा-अर्चना में लीन नजर आए। ज्येष्ठ ज्हस के मंगलवार का बड़ा महत्व है। इस माह के मंगलवार को काफी शुभ माना जाता है।
इस अवसर धनेश वर्मा, अभिषेक पांडेय, आकाश पाण्डेय , बीरेंद्र पांडेय, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, अनंत मिश्रा भक्तगण उपस्थित रहे। संवाद

अंतिम बड़े मंगल पर सुंदरकांड पाठ के साथ भंडारे का आयोजन
बिस्कोहर। ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार पर नगर पंचायत बिस्कोहर के प्राइवेट बस अड्डे पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करवाया। शाम छह बजे तक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान व सीताराम का पूजा-पाठ के सुंदरकांड का पाठ कर आरती किया। इससे पूरे बस अड्डे पर भक्तिमय माहौल रहा। नगर अध्यक्ष ने कहा कि यह भंडारा विगत कई वर्षों से अनवरत चल रहा है।
इस दौरान राम नरेश पासवान, मनोज यादव, संजय पांडेय, बच्चा राम पांडेय, मनीराम प्रजापति, सचिन गुप्ता, हनुमान यादव, तोलन गुप्ता, राम सूरत शर्मा, दिलीप गुप्ता, विद्या प्रकाश मौर्य, राहुल गुप्ता, रोहित गौतम मौजूद रहे। संवाद

अंतिम बड़े मंगलवार को श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर किया प्रसाद वितरण

शोहरतगढ़। ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को मंदिरों को सुंदर ढंग से सजाकर श्रीराम सीता व हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। हनुमानजी को लाल सिंदूर चोला चढ़ाया गया। भारत माता चौक स्थित शिव मंदिर में लोक कल्याण के लिए सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। आरती के बाद भंडारा का आयोजन कर हलुआ पूरी का प्रसाद वितरण किया गया। ठठेरी मोहल्ला में श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया तो गोल घर में हलुआ चना वितरण किया गया। पंडित राजेंद्र पांडेय व टिल्लू शर्मा ने कहा कि हनुमानजी को अष्ट सिद्धि प्राप्त थी, इसलिए उन्हें नवनिधि का दाता भी कहा जाता है। हनुमान जी की स्तुति करने से संकटों से मुक्ति मिलती है, तथा सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।
इस दौरान दिलीप वर्मा, अजय कुमार, गौरव कसौधन, लालू ,नीतेश कुमार ,नरेश मौजूद रहें। संवाद
-
पूजे गए अंजनी के लाल
इटवा। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार पर महादेव घुरहु चौराहे पर नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने जगह-जगह पूजा अर्चन किया। इटवा कस्बे में स्थित दुर्गा जी के मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान दीपनारायण त्रिपाठी, कृष्ण मिश्रा, संतोष भट्ट, राधेश्याम अग्रहरि, मोहित कसौधन, शिवमंगल अग्रहरि, राकेश, आशीष, अंशुल, राहुल चौरसिया, सत्यम उपस्थित रहे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें