फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक सप्ताह में आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय दिलाने का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक नवंबर से अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सीएमओ ने मुलाकात की। पहुंचे सीएमओ ने एक सप्ताह में मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार के दसवें दिन सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने आशा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रीना सिंह ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं/संगिनी की नियुक्ति वर्ष 2006 में हुई है। जो प्रोत्साहन धनराशि वर्ष 2006 में मिलती थी वही आज भी मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की कही जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं/संगिनी को बीते चार महीने से आशा कार्यपूर्ति व अन्य मद की बकाया धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है। धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है। इस अवसर पर पूजा देवी, सोनी जायसवाल, जानकी देवी, रेनू शर्मा, कंचन पटेल, सरोज देवी, नीलम देवी, उर्मिला शर्मा, पूनम, शीला देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें