फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गिरफ्तार, मुंबई से चोरी कार व बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दो गिरफ्तार, मुंबई से चोरी कार व बाइक बरामद
विज्ञापन

एसओजी और सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के जमुआर नाले के पास से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसओजी और सदर थाने की पुलिस ने शनिवार सुबह वाहन चोरी के दो आरोपितों को जमुआर नाले के पास से पकड़ा। इनके पास से मुंबई से चोरी की कार व बाइक बरामद हुई। दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, इनके पास से तमंचा, चाकू और कारतूस भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सदर थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि वाहन चोरी करने वाले गिरोह की धरपकड़ के लिए एसओजी टीम लगी थी। इसी बीच शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली की वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाश आने वाले हैं। सूचना पर कोतवाल सदर केडी सिंह, एसओजी प्रभारी जीवन तिवारी, एसआई अजय सिंह और पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी चंदन कुमार टीम के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंच गए। इस दौरान एक चार पहिया गाड़ी आती दिखी। पुलिस टीम को देखकर आरोपित वाहन मोड़ने लगे। संदेह होने के बाद जवानों ने घेराबंदी करकेे पकड़ लिया। जांच में पता चला कि बरामद कार मुंबई से चोरी की गई है। बदमाशों की निशानदेही पर बाइक बरामद हुई। पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान शाहबाल अली उर्फ सलमान निवासी नेउरी थाना मिश्रौलिया, सलमान खान निवासी धुसवा थाना उतरौला जनपद बलरामपुर के रूप में हुई। पकड़ने वाली टीम में सिपाही राजीव शुक्ल, रमेश यादव, पंचम यादव, मंजीत सिंह, अवनीश सिंह, पवन तिवारी, मृत्युंजय कुशवाहा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें