भीड़भाड़ वाले 75 स्थानों पर तैनात रहेंगे सशस्त्र पुलिसकमी
सिद्धार्थनगर। होली पर्व पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। संवेदनशील स्थलों पर पुलिस के सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे। त्योहार में गड़बड़ी की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा का जायजा लेने के लिए पुलिस की 185 टीमें वाहनों से भ्रमण करती रहेंगी। हर प्रकार की गतिविधियों पर उनकी नजर रहेगी।
होली के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। कोई विवाद न हो, इसलिए 2405 होलिका स्थानों पर क्लस्टर बनाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। 120 दोपहियां और 65 चार पहिया वाहनों के साथ ड्यूटी टीम लगाई गई है। जिले के के भीड़भाड़ वाले 75 स्थानों को चिह्नित कर सशस्त्र पुलिस पिकेट लगाई गई है।
कस्बा बर्डपुर, शोहरतगढ़, देवरवा, इटवा, त्रिलोकपुर, डुमरियागंज व भवानीगंज में 35-35 लोगों की पुलिस स्ट्राइक टीम लगाई गई है। जो क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने का कार्य करेगी। होली पर निकलने वाले 19 जुलूसों में स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। इटवा, डुमरियागंज में पीएसी तैनात रहेगी। इसके अलावा 47 पीआरवी वाहनों को भी संवेदनशील स्थलों पर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454417467 और 05544222101 को भी सूचना प्राप्त कर तत्काल कार्रवाई के लिए टीम अलर्ट मोड में रहेगी। विभिन्न थानों के कई स्थलों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की जाएगी। उन्हें ब्रीद एनलाइजर से चेक किया जाएगा। इसके साथ ही साड़ी तिराहा पर यातायात पुलिस के जवान ब्रीद एनलाइजर से चेकिंग करेंगे। शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।