संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 102, 108, एएलएस, एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले में एंबुलेंस कर्मियों का जिला अस्पताल परिसर में रविवार को तीसरे दिन भी धरना दिया। कर्मियों ने चेताया कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 25 जुलाई की रात से चक्का जाम किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांग है कि एएलएस एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मचारियों को कंपनी बदलने के बाद कर्मियों को यथावत रखा जाए, कोरोना काल में जान जोखिम डालकर कार्य करने वाले कर्मियों को कर्मचारी को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त रखा जाए। कोरोना काल में शहीद हुए आश्रितों के परिवार को बीमा राशि 50 हजार और अन्य सहायता राशि कंपनी बदलने वर वेतन में किसी भी स्तर पर कटौती न की जाए। एंबुुलेंस कर्मचारियों को नेशनल हेल्थ मिशन के अधीन न होने तक चार घंटे की ओटी देने, प्रतिवर्ष महंगाई भत्ता भी देने, कर्मियों को नौकरी पर रखा जाए, प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर कर्मचारियों से डीडी न ली जाए आदि मांग शामिल हैं।
जिलाध्यक्ष अमर नाथ गुप्ता ने बताया कि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 25 जुलाई रविवार रात से एंबुलेंस के पहिए थम जाएंगे। धरने में दिलीप त्रिपाठी, दयाशंकर वर्मा, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विमल चौधरी, धर्मेंद्र सक्सेना, अमित वर्मा, सुमित पांडेय, अजय सिंह, सर्वेश दुबे, अजय मिश्रा, बृजेश मिश्रा, सूर्यदत्त तिवारी, केके शुक्ला आदि उपस्थित थे।