फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में बोले असदुद्दीन ओवैसी: छुट्टा पशुओं से अपनी फसल बचाने के लिए किसान बने चौकीदार

Fri, 25 Feb 2022 04:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि फ्री राशन देने का दावा करने वाली मोदी-योगी सरकार आपके टैक्स के पैसे से ही लोगों को राशन दे रही है। मंहगाई चरम पर है और भाजपा इसको रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
जनसभा संबोधित करते एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर तीखा हमला करते हुए एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा कि आजम खान और अतीक अहमद को जेल तक पहुंचाने के लिए अखिलेश यादव ही जिम्मेदार हैं। आजम खान का बढ़ता कद, अखिलेश यादव को खटक रहा था। इसलिए उन्होंने कभी भी इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं उठाया।
विज्ञापन


क्षेत्र के छतहरी मैदान में सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ से पार्टी प्रत्याशी डॉ. सरफराज अंसारी और इटवा विधान सभा से उम्मीदवार रमेश गौतम के पक्ष में शुक्रवार को उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। अपनी चिर परिचित शैली में असदुद्दीन ओवैसी, सपा के साथ भाजपा पर भी हमलावर दिखे।

उन्होंने भाजपा और सपा गठबंधन के प्रत्याशी को बाहरी बताते हुए कहा कि भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के प्रत्याशी यहीं के हैं और वे हमेशा लोगों के दुख-सुख में खड़े रहेंगे। कोरोना काल में सरकार की लापरवाही का आलम यह रहा कि लाशें, नदियों में तैरती मिली और उनका अंतिम संस्कार तक नहीं हो पाया।

छुट्टा पशुओं के मुद्दे पर किया व्यंग

योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके समय में किसानों को नई नौकरी मिल गई और वे छुट्टा पशुओं से अपने फसल की चौकीदारी करने को मजबूर हैं। फ्री राशन देने का दावा करने वाली मोदी-योगी सरकार आपके टैक्स के पैसे से ही लोगों को राशन दे रही है। मंहगाई चरम पर है और भाजपा इसको रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा ने सरकारी व गैर सरकारी नौकरियों में सभी को आबादी के अनुसार हिस्सेदारी की बात करते हुए सभी के लिए मुफ्त स्वास्थ्य और शिक्षा की बात की है। भाजपा और सपा के पास कोई मुद्दा नहीं है और भय दिखाकर लोगों का वोट पाना चाहती हैं। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, जगन्नाथ मौर्या, शाइस्ता सना, दुर्गावती, सिराजुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें