फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अतिक्रमण और कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के बभनी में जेसीबी से अवैध कब्जे को गिरवाते तहसील प्रशासन। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। बभनी में तहसील प्रशासन ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला कर खाली करा लिया है। ग्राम बभनी में एक गाटा पशुचर की भूमि पर गुलाम नबी द्वारा अवैध रूप से मकान बनवाया जा रहा था।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने इसकी शिकायत एसडीएम राहुल सिंह से की। एसडीएम ने तुरंत शिकायत का संज्ञान लिया और नायब तहसीलदार महबूब अंसारी को कब्जा हटाने का निर्देश दिया। नायब तहसीलदार लेखपाल जिज्ञासा पांडेय, रमेश जायसवाल, मुश्ताक खान व पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर गांव में पहुंचे। भूमि का चिह्नांकन करने पर शिकायत सही पाई गई। टीम ने बुलडोजर से अवैध निर्माणधीन मकान को ध्वस्त करा दिया। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के जियाभरी में भी मार्ग व खेल मैदान पर मुबारकअली ने अवैध कब्जा कर रखा था। तहसील प्रशासन ने इस अवैध कब्जे को भी बुलडोजर चला कर खाली करा लिया और क्षतिपूर्ति के रूप में 15,375 रुपये अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें