सिद्धार्थनगर। संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आचार्य शिशिर कुमार मिश्र को जनपद संयोजक नामित किया गया है।
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के निदेशक प्रेमेंद्र कुमार गुप्त की ओर से भेजे गए पत्र में वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली इस परीक्षा की तैयारियों के लिए निर्देश दिए गए हैं।
आचार्य शिशिर कुमार मिश्र ने बताया कि इसके तहत श्लोक अंताक्षरी, संस्कृत सामान्य ज्ञान, संस्कृत गीत, अष्टाध्याई कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता, अमरकोश कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता आदि सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। इन प्रतियोगिताओं में जनपद के संस्कृत अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संवाद