फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सार्वजनिक स्थान पर न पढ़ें नमाज

Thu, 21 May 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्योहार को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि नमाज सार्वजनिक स्थान या सड़क पर न पढ़ी जाए।
बैठक में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सभी थाना क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों से पूर्व में हुई पीस कमेटी बैठकों की जानकारी ली। इस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया और जनपद की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग मिलजुलकर त्योहार मनाएं और आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सफाई, नालियों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव और पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि नमाज स्थलों के आसपास आवारा या प्रतिबंधित पशु न घूमने पाएं, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। बिजली निगम को नमाज के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें