बांसी। खेसरहा थाना की पुलिस टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी रोहन को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
एसओ अनूप कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित की ओर से प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया है कि रविवार को समय करीब तीन बजे शाम को थाना क्षेत्र के एक गांव में वह मजदूरी करने गई थी। गांव के ही रहने वाले रोहन ने जबरदस्ती उठाकर गेहूं के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम गिरफ्तारी के लिए लग गई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को बांसी-बेलौहा मार्ग पर गांव के मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।